Ajay Mishra Teni की पत्रकार से बदसलूकी की कांग्रेस नेता Kharge ने की निंदा
ABP News Bureau | 16 Dec 2021 04:56 PM (IST)
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने टेनी की पत्रकार से बदसलूकी की घटना की कड़ी निंदा की है.
लखीमपुर कांड पर एसआईटी रिपोर्ट आने के बाद पूरा गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग हो रही है. रिपोर्ट में एसआईटी ने कहा है कि लखीमपुर घटना सुनियोजित साजिश थी. बता दें कि पूरे मामले में अजय मिश्रा टेनी के बेटे अजय मिश्रा मुख्य आरोपी हैं. एसआईटी रिपोर्ट को लेकर एक पत्रकार ने जब अजय मिश्रा टेनी से सवाल किया तो वो बदसलूकी पर उतर आए.