'क्या Trump कोई भगवान है, 70 लाख लोगों को क्यों सड़क पर खड़ा किया जा रहा'- Adhir Ranjan
ABP News Bureau | 19 Feb 2020 12:31 PM (IST)

कांग्रेस ने ट्रंप के स्वागत की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ट्रंप के स्वागत में 70लाख लोगों को क्यों सड़क पर खड़ा किया जा रहा है, क्या ट्रंप कोई भगवान हैं. डॉनल्ड ट्रंप ने भारत आने से पहले ही साफ कर दिया कि वो भारत के साथ फिलहाल कोई ट्रेड डील नहीं करेंगे.