Delhi में कहीं की नहीं रही Congress, 70 पर लड़ी, सीट मिली '0' | Master Stroke
ABP News Bureau | 11 Feb 2020 10:07 PM (IST)

हारना गलत नहीं है, लेकिन जीतने की ललक ना होना गलत है. आज दिल्ली में कांग्रेस पर ये बात सटीक बैठ रही है. जीत तो दूर पार्टी जमानत जब्त होने के रिकॉर्ड बना रही है. 63 सीटों पर जमानत जब्त. ये रिकॉर्ड ऐतिहासिक हो सकता था. लेकिन ये इतिहास कांग्रेस 2015 में भी बना चुकी है. यानी 5 सालों में पार्टी के प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं हुआ. और नेताओं के बयान से भी लगता है जैसे वो हथियार डाल चुके हैं. पार्टी नेता ही बता रहे हैं. कि देश के ग्रैंड ओल्ड पार्टी की दिल्ली में जो दुर्दशा है उसके लिए अपने ही लोग जिम्मेदार है.