Captain Vs Sidhu : क्या पंजाब में टूट जाएगी Congress ? | India Chahta Hai
ABP News Bureau | 15 Jul 2021 09:10 PM (IST)

कांग्रेस के पास सत्ता वाले राज्य कम हैं लेकिन झगड़े बहुत ज्यादा हैं. पंजाब में उसकी सरकार है जहां अगले साल की शुरुआत में ही चुनाव होने वाला है. लेकिन वहां मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू में गृहयुद्ध छिड़ा हुआ है. सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की बात आई तो इस पर कैप्टन बहुत नाराज बताए जा रहे हैं. तो सवाल है कि क्या कांग्रेस पंजाब में टूट सकती है.