Haryana Election Breaking: SP से भी नहीं बनी Congress की बात, सोहना से उतारा प्रत्याशी | ABP News |
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 12 Sep 2024 04:10 PM (IST)

Haryana Assembly Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की आम आदमी पार्टी के बाद अब अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से भी गठबंधन की बात नहीं बनी है. कांग्रेस ने 90 सीटों में बाकी बचे दो में से एक सीट पर गुरुवार (12 सितंबर) को अपना प्रत्याशी उतारा. एक सीट सीपीएम को देने का ऐलान किया. हरियाणा के विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सोहना सीट से रोहताश खटाना को टिकट दे दिया है.