मंहगाई को लेकर Congress का मोदी सरकार पर हमला
ABP News Bureau | 07 Jul 2021 01:23 PM (IST)

देश की राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार पहुंच गई है. आज पेट्रोल 35 पैसे और डीजल 17 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. दिल्ली में आज पेट्रोल 100 रुपए 21 पैसे लीटर महंगा बिक रहा है. कांग्रेस ने मंहगाई को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है. रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफे की मांग की है.