राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस चला रही सहायता अभियान, कोरोना मरीजों तक पहुंचा रहे जरूरी सामान
ABP News Bureau | 21 May 2021 03:05 PM (IST)

राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस देशभर में कोरोना महामारी से मुकाबले के लिए सहायता अभियान चला रही है. दिल्ली कांग्रेस जरूरतमंदों के बीच बांटने के लिए बड़ी संख्या में भाप लेने की मशीन, मास्क आदि इकट्ठा किया है. कोरोना के बीच कांग्रेस के मदद अभियान को बीजेपी द्वारा प्रचार अभियान करार देने पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि ऐसे विवाद पैदा कर सरकार अपनी नाकामी से ध्यान भटकाना चाहती है. लेकिन हमें इससे फर्क नहीं पड़ता, हम लोगों की मदद करते रहेंगे. सहायता किट ही हमारी टूलकिट है.