Haryana Election 2024: हरियाणा महा एग्जिट पोल में कांग्रेस आगे | BJP | AAP | ABP News
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 06 Oct 2024 12:47 PM (IST)
Haryana Exit Poll Result 2024: हरियाणा में शनिवार को 90 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक एक ही चरण में वोटिंग हुई. मतदान खत्म होने के बाद तमाम न्यूज चैनलों और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल (Exit Poll) भी सामने आ गए हैं. इन एग्जिट पोल के अनुसार, प्रदेश में 10 साल बाद कांग्रेस (Congress) की सरकार बनने का अनुमान लगाया जा रहा है.
बता दें अधिकांश एग्जिट पोल में कांग्रेस को 45 से 65 के बीच सीटें मिलती दिख रही हैं. जबकि, भारतीय जनता पार्टी को 18-45 के बीच सीटें आती दिख रही हैं. इस बीच एग्जिट पोल को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. जानिए किसने क्या कहा?