Congress Account Freeze: IT Tribunal से कांग्रेस को मिली बहुत बड़ी राहत
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 16 Feb 2024 01:50 PM (IST)
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आईटी ट्रिब्यूनल से राहत मिलने के बाद मोदी सरकार को घेरा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा- डरो मत नरेंद्र मोदी जी, कांग्रेस धन की ताकत का नहीं, जन की ताकत का नाम है. तानाशाही के आगे न झुके हैं और न झुकेंगे. भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता जी जान से लड़ेगा.