Unlock को लेकर महाराष्ट्र सरकार में 'महा-कन्फ्यूजन' !
ABP News Bureau | 04 Jun 2021 08:59 AM (IST)

देश में अब जैसे जैसे कोरोना वायरस महामारी के मामले घट रहे हैं, वैसे वैसे कई राज्य अब धीरे धीरे अनलॉक की तरफ बढ़ रहे हैं. इस बीच महाराष्ट्र में अनलॉक की प्रकिया को लेकर कंफ्यूजन हो गया. राज्य की महाविकास आघाडी सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वडेत्तिवार ने 18 जिलों में अनलॉक की घोषणा कर दी. लेकिन इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह कहकर घोषणा पर रोक लगा दी कि अभी प्रस्ताव विचाराधीन है.