कोरोना से मौत पर सरकारी मुआवजा तय, मिलेगी 50 हजार रुपये की राशि
ABP News Bureau | 22 Sep 2021 06:17 PM (IST)

कोरोना से हुई मौत के लिए मुआवजा तय हो गया है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अथॉरिटी (NDMA) ने सुप्रीम कोर्ट को इस बात की जानकारी दी है. हर मौत के लिए परिवार को 50 हज़ार रुपये का मुआवजा मिलेगा. यह पैसा राज्यों के आपदा प्रबंधन कोष से मिलेगा. दरअसल, कोर्ट ने न्यूनतम मुआवजे पर गाइडलाइन के लिए कहा था.