CM Yogi ने International Yoga Day की दी शुभकामनाएं
ABP News Bureau | 21 Jun 2021 07:29 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह-सुबह ट्वीट कर कहा, "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं. योग, भारतीय मनीषा द्वारा विश्व को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है. आइए, आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हम सभी 'योग' को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें."