Maharashtra Election: CM योगी का बयान..RSS का समर्थन,महाराष्ट्र चुनाव...'बंटेंगे तो कटेंगे' पर तनाव!
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 26 Oct 2024 08:37 PM (IST)

RSS On Yogi Adityanath Remark: उत्तर प्रदेश के मथुरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो दिवसीय वार्षिक बैठक के दौरान आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने हिंदू समाज को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन किया. इस दौरान उन्होंने देश के भीतर आरएसएस की ओर से किए गए कामों को गिनाया. सीएम योगी के बंटेंगे तो कटेंगे वाले बयान पर उन्होंने कहा, "हमें इसे आचरण में लाना चाहिए. यह हिंदुओं के भीतर एकता बनाए रखने और लोक कल्याण के लिए जरूरी है."