PM Modi के बाद CM Yogi की JP Nadda के संग चल रही बैठक
ABP News Bureau | 11 Jun 2021 01:47 PM (IST)

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच मुलाकात अभी भी जारी है. नड्डा से मुलाकात करने के लिए योगी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उनके आवास पर पहुंचे थे. इस मुलाकात की वजह यूपी में होने वाले अगले साल के विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में राजनीतिक स्थिति और संभावित कैबिनेट विस्तार या फेरबदल पर चर्चा बताई जा रही है. नड्डा से मुलाकात के बाद योगी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे.