Basant Panchami पर Prayagraj पहुंचे CM Yogi, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
ABP News Bureau | 30 Jan 2020 09:27 AM (IST)

बसंत पंचमी के मौके पर योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगाई. इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम प्रयागराज संगम पर हैं. ऋतुराज बसंत का आगमन हुआ है. बहुत सुहावना मौसम है. लाखों की संख्या में श्रद्धालु जन यहां आकर माघ मेले में बसंत पंचमी का स्नान कर रहे हैं. बसंत पंचमी के आगमन पर मैं श्रद्धालु जनों को और पूरे प्रदेश वासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.