धर्मांतरण मामला: CM Yogi ने NSA के तहत कार्रवाई के आदेश दिए | Breaking News
ABP News Bureau | 22 Jun 2021 11:16 AM (IST)

यूपी में धर्मांतरण मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्ती दिखाई है. सीएम योगी ने आरोपियों पर रासुका लगाने का आदेश दिया है. इसके अलावा उन्होंने आरोपियों की संपत्ति जब्त करने के भी निर्देश दिए हैं. मंगलवार को गृह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सीएम योगी ने ये निर्देश दिए.