UPTET Paper Leak: CM Yogi बोले- दोषियों पर लगेगा NSA, घर पर चलाएंगे बुल्डोजर
ABP News Bureau | 28 Nov 2021 03:47 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में आज आयोजित होने वाली यूपी टीईटी की परीक्षा पेपर लीक होने के चलते रद्द करनी पड़ी. हालांकि, इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन इस एग्जाम की तैयारी करने वाले लाओं अभ्यर्थियों के हाथ निराशा लगी है. वहीं अब इस मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. दोषियों की संपत्ति जब्त की जाएगी.