CM Yogi का दावा - महामारी की तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है सरकार
ABP News Bureau | 12 Dec 2021 03:09 PM (IST)

सीएम योगी ने प्रदेश में 'निशुल्क राशन वितरण महाभियान' की शुरुआत करते हुए रविवार को दावा किया कि उनकी सरकार कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में जब दुनिया में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर आने की आशंका व्यक्त की जा रही है, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार इसका मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.