तालिबान समर्थकों पर बरसे CM Yogi
ABP News Bureau | 19 Aug 2021 02:41 PM (IST)

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने हिंदुस्तान में तालिबान का समर्थन कर रहे लोगों को आड़े हाथ लिया है. आज विधानसभा में अपने भाषण के दौरान योगी ने कहा कि देश में कुछ लोग तालिबान का समर्थन कर रहे हैं. वहां महिलाओं और बच्चों के साथ क्या क्रूरता की जा रही है. परन्तु कुछ लोग बेशर्मी से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं. इन सभी के चेहरे एक्सपोज किए जाने चाहिए.