UP Politics: समाजवादी पार्टी पर बुरी तरह भड़के CM Yogi , लगाए ये बड़े आरोप | ABP News | SP | BJP |
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 19 Sep 2024 04:18 PM (IST)

UP Politics: उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव के बीच समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच जुबानी जंग संस्कारों तक पहुंच गई है. सीएम योगी ने सपा अध्यक्ष पर संस्कारों जिक्र करते हुए जोरदार हमला किया और कहा कि ये उनके संस्कार है जो भारत की संत परंपरा को माफिया कहते हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को गाजियाबाद पहुंचे थे, जहां उन्होंने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि "माफियाओं के सामने नाक रगड़ने वाला व्यक्ति, दंगाईयों के सामने घुटने टेकने वाला व्यक्ति आज भारत की संत परंपरा को माफिया कहता है, ये उनके संस्कार है. सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश यादव में औरंगजेब की आत्मा घुस गई है जो फिर से इनको हिन्दू विरोधी आचरण के लिए उन्हें फिर से प्रोत्साहित कर रही है.