Delhi की लड़ाई में CM Yogi की एंट्री, Shaheen Bagh के बहाने Kejriwal पर निशाना
ABP News Bureau | 02 Feb 2020 07:57 AM (IST)

दिल्ली की लड़ाई में कल सीएम योगी की एंट्री हुई. योगी आए तो दिल्ली में प्रचार करने लेकिन मुद्दा उठाया पाकिस्तान और आतंकवाद का. सीएम योगी ने नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे धरना प्रदर्शनों और चुनाव को भी पाकिस्तान से जोड़ दिया. यूपी के सीएम और स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ की रैली में शाहीन बाग का भी जिक्र आ ही गया. पाकिस्तान से लेकर शाहीन बाग तक का जिक्र योगी ने किया लेकिन आम आदमी पूछ रही है कि कुछ काम पर भी तो बोलें योगी.