ABP - C Voter Survey में Yogi सरकार आगे, CM Yogi लोगों की पहली पसंद | Aaj Ka Cartoon
ABP News Bureau | 13 Nov 2021 09:35 AM (IST)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की रणभेरी बज चुकी है. चुनाव तो अगले साल होने हैं, लेकिन तमाम राजनीतिक पार्टियां होमवर्क में जुट गई हैं. उम्मीदवारों के चुनाव से लेकर गठबंधन की राजनीति जोरो-शोरों से चल रही है. इस बीच एबीपी न्यूज ने सी-वोटर के साथ मिलकर एक सर्वे किया और ये मालूम करने की कोशिश की कि आखिर जनता का मूड क्या है.