Fadnavis के बयान पर CM Uddhav का पलटवार- राजनीतिक पटाखे को दीवाली की जरूरत नहीं
ABP News Bureau | 01 Nov 2021 02:35 PM (IST)

ड्रग्स केस में सियासी घमासान में अब सीएम उद्धव ठाकरे की एंट्री हुई है. उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस के दीवाली के बाद बम फोड़ने वाले बयान पर पलटवार किया है. सूत्रों के मुताबिक उद्धव ने कहा है कि कुछ लोग दीवाली के बाद बम फोड़ने वाले हैं, मैं इस बात का इंतजार कर रहा हूं कि पाकिस्तान पर बम कब गिराने वाले हैं. फोटोग्राफी और राजनीति में एक्सपोजिंग बहुत महत्वपूर्ण रोल अदा करता है और उसके बाद डेवलपिंग बहुत महत्वपूर्ण होता है.