Jabalpur Hospital Fire : CM Shivraj Singh Chouhan ने दिए जांच के आदेश, कहा- जो घायल हैं, उनको...
ABP News Bureau | 01 Aug 2022 08:07 PM (IST)

जबलपुर में अस्पताल में आग हादसे की जांच के आदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दे दिए हैं. अस्पताल में आग से 8 लोगों की जान चली गई... मरने वालों में अस्पताल के तीन कर्मचारी भी शामिल हैं...आग के वक्त कई लोगों को अस्पताल से सीढ़ी के जरिए नीचे उतारा गया. अस्पताल से निकासी का एक ही रास्ता था. जिसकी वजह से हादसे ने बड़ा रूप लिया और आग के बाद लोग फौरन अंदर से बाहर नहीं निकल पाए. हादसे को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल ये है कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है ?