PM Modi की बैठक में ना जाने पर CM Mamata की सफाई | फटाफट खबरें
ABP News Bureau | 29 May 2021 04:19 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे पर शुरू हुए विवाद को लेकर अब ममता बनर्जी की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है. ममता बनर्जी ने कहा है कि प्रधानमंत्री से बात करने के बाद ही वो दीघा के लिए रवाना हुई थीं. साथ ही ममता बनर्जी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरी जीत केंद्र सरकार से हजम नहीं हो रही है.