CM Kejriwal का एलान दिल्ली वालों को मुफ्त लगेगी कोरोना वैक्सीन, 1.34 करोड़ डोज का ऑर्डर दिया
ABP News Bureau | 26 Apr 2021 01:00 PM (IST)

कोरोना और ऑक्सीजन कमी की दोहरी मार झेल रही दिल्ली के लिए राहत भरी खबर है. एक मई से 18 साल से ऊपर से लोगों के लिए शुरू हो रहे टीकारण अभियान से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान किया है. केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार ने 18 साल से ऊपर के लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगवाने का फैसला किया है.