Delhi MCD Election: Kejriwal ने जारी की 10 गारंटियां, बोले- ...केंद्र सरकार को शर्म नहीं आती
ABP News Bureau | 11 Nov 2022 12:36 PM (IST)

एमसीडी चुनाव (MCD Election) के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को 'केजरीवाल की 10 गारंटी' को लॉन्च कर दिया है. इससे पहले सीएम ने कहा कि हम जो कहते है वो करते है, हम फेविकॅाल की जोड़ की तरह हैं जो टूटते नहीं . दूसरी पार्टी वाले वचन पत्र जारी करते है, लेकिन इनकी नियत साफ नहीं है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मुझे गाली देने के अलावा एमसीडी को एक पैसा नहीं दिया.