भंगड़ा करूंगा तो भी अच्छा करूंगा और लोगों के लिए काम भी करूंगा तो वो भी अच्छा होगा- CM Channi
ABP News Bureau | 04 Oct 2021 12:02 PM (IST)

पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही महीनों का वक्त बचा है, लेकिन कांग्रेस का सियासी घमासान सुलझने के बजाय हर दिन उलझता जा रहा है. एबीपी न्यूज ने पंजाब की हर दिन बदलती और धड़कनें बढ़ाती सियासी हलचल पर सबसे पहला और सबसे बड़ा सम्मेलन ‘शिखर सम्मेलन’ आयोजित किया है.