तीजा-पोरा त्योहार पर रागिनी नायक और अलका लांबा के साथ जमकर थिरके CM Bhupesh Baghel
ABP News Bureau | 06 Sep 2021 09:57 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक और अलका लांबा के साथ तीजा-पोरा त्योहार के दिन सीएम हाउस में जमकर थिरके. ये त्योहार महिलाओं का त्योहार है. महिलाएं अपने मायके जाती हैं और पति के लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. इसी मौके पर कांग्रेस की प्रवक्ताओं का रायपुर आना हुआ है.