पिथौरागढ़ के धारचूला में बादल फटने के बाद भारी तबाही
ABP News Bureau | 10 Sep 2022 04:05 PM (IST)

पिथौरागढ़ के धारचूला में बादल फटने के बाद भारी तबाही मची है. बादल फटने के बाद हालत ये हो गई कि पहाड़ी से बरसाती पानी के साथ आया मलबा कई घरों में घुस गया. धारचूला बाजार की सड़क भी मलबे से पट गई। कई गाड़ियां भी मलबे में दब गई. खबर तो ये भी है कि बादल फटने की वजह से नेपाल में भी कई मकानों को नुकसान पहुंचा है.