गरबा पर घमासान..शुरू हुआ हिंदू-मुसलमान | ABP News
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 01 Oct 2024 07:09 PM (IST)

गरबा में गोमूत्र के आइडिया ने राजनीति को गर्मा दिया है । इंदौर में बीजेपी के जिला अध्यक्ष ने आइडिया पेश किया है तो विपक्ष इसे बांटने वाला बताकर निशाना साध रहा है...परसों यानी बुधवार से नवरात्र की शुरुआत हो रही है और गरबा उत्सव के लिए महाराष्ट्र से लेकर गुजरात और मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक जबरदस्त तैयारियों चल रही हैं..गरबा पंडाल में गैर हिंदुओं की एंट्री रोकने के लिए इंदौर में बीजेपी के जिला अध्यक्ष ने ऐसी मांग कर दी है जिसको लेकर विवाद खड़ा हो रहा है...अब तक गैर हिंदुओं के प्रवेश रोकने के लिए पंडालों में आयोजकों की तरफ से तिलक लगाने और आधार कार्ड चेक करने की व्यवस्था होती थी ।