CISF आज अपना 52वां स्थापना दिवस मना रहा है
एबीपी न्यूज़ | 10 Mar 2021 11:18 AM (IST)
देश की सुरक्षा के लिहाज से आज गौरव का दिन है. मेट्रो, एयरपोर्ट से लेकर औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में लगा CISF आज अपना 52वां स्थापना दिवस मना रहा है. दिल्ली के पास गाजियाबाद के इंदिरापुरम में सीआईएसएफ अपने 52वें स्थापना दिवस का जश्न मना रहा है. गाजियाबाद के इंदिरापुरम में समारोह चल रहा है- जिसमें केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद हैं.