Breaking: चीन के जासूसी गुब्बारे को अमेरिका ने मार गिराया | Chinese Spy Balloon Shoot Down
ABP News Bureau | 05 Feb 2023 06:51 AM (IST)

अब से कुछ घंटे पहले अमेरिका ने चीन का जासूसी बैलून शूटडाउन कर दिया. F22 रैप्टर फाइटर जेट से मिसाइल दाग कर अमेरिका ने चीन का मिस्ट्री बैलून ढेर कर दिया है. अमेरिकी समय के मुताबिक, दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर ये शूटडाउन हुआ. कैरोलिना के तट के पास जासूसी बैलून पर अटैक किया गया. बैलून का मलबा अटलांटिक में गिरा है. शूटडाउन की खबर से हड़कंप मच गया है. अमेरिका और चीन के रिश्तों में दरार का ये नया अध्याय है. क्योंकि विदेश मंत्री ब्लिंकेन पहले ही चीन दौरा टाल चुके थे..और अब चीनी जासूसी गुब्बारे को मिसाइल से मार कर अमेरिका ने चीन का माखौल बना दिया है. बाइडेन ने पेंटागन को इस ऑपरेशन के लिए बधाई दी है.