चीन के Coronavirus से हिंदुस्तान से लेकर अमेरिका तक हड़कंप
ABP News Bureau | 22 Jan 2020 12:00 PM (IST)

चीन के वुहान एयरपोर्ट पर लोगों की थर्मल स्क्रिनिंग हो रही है. ताकि जानलेवा वायरस की पहचान हो सके और पीड़ित का इलाज हो सके. राजधानी दिल्ली में भी चीन और हांगकांग से आने वाले सभी पैंसेंजर की एयरपोर्ट पर ही स्क्रिनिंग की जा रही है. देश में दिल्ली समेत सात एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रिनिंग के आदेश दिए गए हैं. चीन और हांगकांग से आने वाले पैसेंजर को एयरपोर्ट से बाहर निकलने से पहले एक सेल्फ रिपोर्टिंग फॉर्म भी भरना पड़ेगा. पैसेंजर को बताना होगा कि उन्हें बुखार या कफ की कोई परेशानी तो नहीं या फिर क्या वो 14 दिनों तक चीन के वुहान शहर में रहे हैं.