जम्मू ड्रोन हमले में चीन ने दिया पाकिस्तान का साथ !
ABP News Bureau | 30 Jun 2021 08:16 AM (IST)

जम्मू एयरबेस हमले मामले की आरंभिक जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच एजेंसियो को शक है कि इस हमले में चीन में बने ड्रोन की मदद ली गई थी. चीन ने पिछले दिनों ड्रोन पाकिस्तान को दिए थे और वहां से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने ये ड्रोन आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को मुहैया कराए थे. इस हमले में सेना की खुफिया आंतरिक जांच भी जारी है.