टूट रही China-Pakistan की दोस्ती, जानिए क्या है वजह?
ABP News Bureau | 17 Oct 2021 07:30 AM (IST)

इसी साल जुलाई की 14 तारीख को पाकिस्तान में चीन की मदद से बन रहे दासू डैम प्रोजेक्ट पर काम करने वाले लोगों से भरी इस बस को बमों से लदी एक कार के साथ जबर्दस्त टक्कर हुई थी और उस टक्कर के साथ हुए धमाकों में 13 लोग मारे गए थे. मारे गए तेरह लोगों में 9 चीनी इंजीनियर थे और दो पाकिस्तानी सुरक्षा बल के जवान. हमले को लेकर चीन ने पाकिस्तान के खिलाफ जबर्दस्त नाराजगी जाहिर की थी.