LAC पर हथियार जुटा रहा चीन, देखिए भारत ने क्या कहा?
ABP News Bureau | 01 Oct 2021 08:09 AM (IST)

चीन लगातार लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी LAC पर अपने सैनिकों की तादाद के साथ यहां हथियारों का जखीरा भी जुटा रहा है...और उलटा भारत पर आरोप भी मढ़ रहा है. चीन के विदेश मंत्रालय ने भारत पर ये आरोप लगाया था कि भारत के सैनिक चीनी सीमा पर अवैध कब्जा कर रहे हैं...विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी चीन के इन आरोपों का खंडन करते हुए एलएसी पर तनाव के लिए पूरी तरह से चीन को जिम्मेदार ठहराया है.