Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शपथ ग्रहण के बाद लिया पहला फैसला, जानिए कौन-कौन से लिए फैसले
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 14 Dec 2023 01:57 PM (IST)

मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव ने शपथ लेने के बाद अब पहला फैसला लिया है. उन्होंने खुले में मांस की बिक्री, खुले में अंडे की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं. उन्होंने धार्मिक स्थलों से लेकर दूसरे सार्वजनिक जगहों पर लाउड स्पीकर भी बैन करने के आदेश दिए हैं. लोगों द्वारा इसका पालन ना करने पर जुर्माने लगाने के आदेश भी दिए हैं