Chhath Puja 2024: दिल्ली में छठ पूजा के पर्व के आयोजन को लेकर सीएम आतिशी ने दी बड़ी जानकारी
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 05 Nov 2024 02:41 PM (IST)
दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियां अंतिम दौर में हैं और इस मौके पर युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार (4 नवंबर) को आईटीओ स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार की पूरी कोशिश है कि छठ महापर्व की तैयारियों में कोई कमी न रहे। इसके लिए दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, विधायक और विभागों के अधिकारी शहर भर में छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस बार छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कठिनाई का सामना न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जैसे पानी की आपूर्ति, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था।