Chhath Puja 2023: दिल्ली हो या मुंबई, यात्रियों से खचाखच भरे रेलवे स्टेशन
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 14 Nov 2023 04:09 PM (IST)
छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर आज से प्लेटफार्म टिकट की बिक्री बंद कर दी है. रेलवे को उम्मीद है कि इससे प्लेटफार्म पर पहुंचने वाली भीड़ में 15 से 20 फीसदी की कमी आएगी. रेलवे का मानना है कि एक या दो लोगों को ट्रेन में बैठाने के लिए चार से पांच लोग स्टेशन पर पहुंच रहे हैं.