मैथिली ठाकुर के गीतों ने छठ पर्व की रौनक बढ़ा दी
ABP News Bureau | 11 Nov 2021 08:44 AM (IST)

दिल्ली-मुंबई से लेकर पटना और कोलकाता तक धूम धाम से मनाया गया सूर्य उपासना का महापर्व छठ... उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ आज पूजा का समापन...घाटों पर दिखी व्रतियों की भारी भीड़.। पटना और रांची ही नहीं दिल्ली से लेकर मुंबई तक छठ की छठा दिखाई दी। दिल्ली से पटना तक पावन छठ पूजा की रौनक देखने को मिल रही है. छठ के मधुर गीत कटिहार में लोक संगीत की मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर ने भी गाए...गीतों के जरिए छठ मना रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं.