Cheetah In India: जानिए साउथ अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों में क्या है खास
ABP News Bureau | 19 Feb 2023 08:08 AM (IST)
बात प्रोजेक्ट चीता की...जिसके तहत एक बार फिर उन मेहमानों को हिंदुस्तान लाया गया, जिनका वजूद भारत की धरती से 70 साल पहले मिट गया था. लेकिन उन्हें फिर से बसाने के लिए एमपी के कूनो नेशनल पार्क में सबसे पहले पिछले साल नामीबिया से 8 चीते आए थे और इस बार दक्षिण अफ्रीका से आए 12 चीतों की एंट्री हुई है.