MLA बृहस्पति सिंह का बड़ा दावा, कहा- और विधायक आने बाकी हैं, RSS-BJP बना रही है TS Singh Deo पर दबाव
ABP News Bureau | 03 Oct 2021 07:25 PM (IST)

भूपेश बघेल के पक्ष में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधायकों का दिल्ली में डेरा जमा हुआ है. विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि 35 विधायक दिल्ली में हैं और संख्या बढ़ने वाली है. बृहस्पति सिंह ने बड़ा दावा किया कि आरएसएस-बीजेपी के लोग टीएस सिंह देव समेत कांग्रेस विधायकों पर दबाव बना रहे हैं. साथ ही टीएस सिंह देव पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए बृहस्पति सिंह ने कहा कि वो जिस फैसले की बात बार-बार कह रहे हैं क्या आलाकमान ने उनसे ऐसा कहने को कहा है?