Oxygen पर केंद्र के बयान को दिल्ली सरकार ने गलत ठहराया
ABP News Bureau | 21 Jul 2021 01:05 PM (IST)

स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को बताया था कि कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से ऑक्सीजन के अभाव में किसी भी मरीज की मौत की खबर नहीं मिली है. उन्होंने संसद में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी. उनसे पूछा गया था कि क्या दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन न मिल पाने की वजह से बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है. पवार ने बताया था कि स्वास्थ्य राज्य का विषय है, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश कोविड के मामलों और मौत की संख्या के बारे में केंद्र को नियमित सूचना देते हैं. प्रवीण पवार के इसी बयान के बाद से विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है.