देश के लिए CDS Gen Bipin Rawat का आखिरी संदेश
ABP News Bureau | 12 Dec 2021 10:09 PM (IST)

आज से इंडिया गेट पर स्वर्णिम विजय पर्व की शुरुआत हो गई... 1971 में बांग्लादेश को आजाद कराने के लिए पाकिस्तान के साथ हुए जंग में निर्णायक जीत के जश्न के तौर पर इस बार इसकी पचासवीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम सीडीएस बिपिन रावत के उस संदेश के साथ शुरू हुआ जो दुर्भाग्यवश उनका आखिरी संदेश बन गया.