Mi-17V5 Helicopter में सवार थे CDS Bipin Rawat...जानिए कितना आधुनिक है? क्या है खासियत?
ABP News Bureau | 08 Dec 2021 08:38 PM (IST)

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का निधन हो गया है. तमिलनाडु के कन्नूर में वायुसेना के हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद जनरल रावत घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने जिंदगी को अलविदा कह दिया. उनके साथ विमान में पत्नी और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोग सवार थे. वायुसेना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.