CDS Bipin Rawat का Helicopter Crash छोड़ गया कई अनसुलझे सवाल ! क्या सच्चाई आएगी सामने?
ABP News Bureau | 09 Dec 2021 11:44 PM (IST)

नम आंखें, गमगीन माहौल के बीच आज सीडीएस जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों को श्रद्धांजलि दी गई. इससे पहले सभी का शव वेलिंगटन से दिल्ली लाया गया. यहां पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल और अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने सूरवीरों के परिवार से भी मुलाकात की और ढांढस बंधाया.