CDS Bipin Rawat ने Taliban पर दिया बड़ा बयान
ABP News Bureau | 25 Aug 2021 03:11 PM (IST)

तालिबान को लेकर भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत ने बड़ा बयान दिया है. एक कार्यक्रम में बिपिन रावत ने कहा है कि भारत तालिबानी आंतक से निपटने के लिए तैयार, अफगानिस्तान में जो कुछ हुआ उसका अंदेशा भारत को पहले से था, इसलिए भारत अपनी योजनाएं उसी अनुसार बना रहा है. बिपिन रावत ने कहा कि तालिबान ने जिस तेजी से अफगानिस्तान पर कब्जा किया उसने सबको जरूर चौंकाया लेकिन भारत हर स्थिति के लिए तैयार है. बिपिन रावत ने कहा कि तालिबान बदला नहीं, वो 20 साल पहले वाला ही तालिबान है. इसबार अंतर सिर्फ इतना है कि तालिबान ने अपने पार्टनर बदल लिए हैं, अगर तालिबान ने भारत के हितों को नुकसान पहुंचाया तो उसके साथ भी वैसे ही निपटा जाएगा जैसे आतंकवाद से निपटा जाता है.