Helicopter Crash में CDS Bipin Rawat की मौत, हादसा या साजिश? खड़े हुए ये बड़े सवाल
ABP News Bureau | 08 Dec 2021 08:27 PM (IST)
भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत समेत 13 अन्य लोगों की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में बुधवार को मौत हो गई. इनमें जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत और सेना के कई बड़े अधिकारी शामिल हैं. वायुसेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसके बाद घायलों को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. इस हेलिकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे. ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज अस्पताल में चल रहा है.