CDS Bipin Rawat Chopper Crash: अबतक केवल तीन शवों की हुई पहचान
ABP News Bureau | 09 Dec 2021 07:31 PM (IST)

हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हुए जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के शवों की पहचान कर ली गई है. जानकारी के मुताबिक अभी तक तीन शवों की पहचान हो पाई है. इन तीन शवों में जनरल बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत भी शामिल हैं. इन दोनों के अलावा ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर के पार्थिव शरीर की पहचान हो गई है.